बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर 2022 के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है.

पटना: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक 2022 और इंटर 2022 के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि एकबार फिर बढ़ा दी है। जो छात्र अभीतक फार्म नही भर पाए हैं तो वो विलंब शुल्क के साथ 24 सितम्बर तक फार्म भर सकते हैं। छात्र हित को देखते हुए बोर्ड ने यह  निर्णय लिया है। अभी तक विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरने की तिथि 17 सितम्बर तक ही था। जिसे एक बार फिर बोर्ड ने 24 सितम्बर तक बढ़ा दिया है।

बोर्ड ने कहा है कि छात्र हित को ध्यान में रखते हुए इंटर के सूचीकरण से वंचित छात्र-छात्रा व मैट्रिक के रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की तिथि लेट फाइन के साथ बढ़ाया गया है। बोर्ड ने कहा कि सूचनाएं आ रही थी कि कई स्टूडेंट्स अभी भी रजिस्ट्रेशन से वंचित हैं। इसलिए उनको यह अंतिम मौका दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने