किशनगंज के पूर्व जिला अध्यक्ष (भारतीय जनता पार्टी) राजेश्वर वैध के हृदय गति रुकने से 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इनके निधन से ठाकुरगंज भाजपाइयों में शोक की लहर । सभी ने गहरा शोक व्यक्त किया।भाजपा नेता देवकी अग्रवाल भाजपा पूर्व जिला महामंत्री मनोज सिंह एवं भाजयुमो पूर्व जिला अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा ने बताया की श्री वैध जय प्रकाश नारायण जी के सम्पूर्ण क्रांति में किशनगंज जिला से बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। वे जनसंघ काल से संगठन से जुड़े रहे।किशनगंज भाजपा में संस्थापक सदस्य के रूप में थे।किशनगंज जिला में भाजपा को मजबूत करने में इनकी सराहनीय भूमिका रही है। तीनो नेताओ ने कहा की वर्ष 2000 में किशनगंज विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में खड़ा हुए।2016 में भाजपा किशनगंज जिला के जिला अध्यक्ष बने। श्री वैध जी के अनुभव और मृदुभाषी के कारण भाजपा आगे बढ़ा और मजबूत हुआ। नए कार्यकर्ताओं को उभारने का कार्य किया। अच्छी संख्या में नए सदस्य भी बने। इनके निधन से भाजपा को अपूर्णीय क्षति पहुंची है। इनका स्थान कोई नही ले सकता है।शोक व्यक्त करने वाले में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष मोती लाल सर्राफ वरिष्ठ भाजपाई कपिल देव सिंह सिपाही यादव किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुखिया मोहन सिंह जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री डोमन टुडू पूर्व जिला उपाध्यक्ष बिनोद यादव किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बिजली सिंह मुख्य पार्षद प्रमोद चौधरी जिला महामंत्री तरुण सिंह जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश हेमब्रेम पूर्व मुखिया नवल सिंह मुखिया सुदाम पाहन मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह पूर्व अध्यक्ष नरेश साह मनमोहन साह प्रदीप जैन नरेश जैन शैलेंद्र झा निरंजन मंत्री हंसराज नखत विजय शर्मा जवाहर सिंह अरुण सिंह सुभाष यादव पप्पू तिवारी गुड्डू सिंह अतुल सिंह सपन भट्टाचार्य गोपेश यादव इंद्रजीत चौधरी भरत महतो ललित सिंह बिट्टू साह धर्मेंद्र दास सूरज यादव अनिल साह संजय सिन्हा अरविंद झा बादल कुंडू रोशन साह नीरज झा रोहित बल दीना शर्मा असर्फी महतो लालू पासवान राजकुमार पासवान चंद्रदेव सिंह सहित दर्जनों भाजपाइयों ने शोक व्यक्त किया।
रिपोटर: निवास कुमार शर्मा
