प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन पर दयालु शब्दों के लिए बिल गेट्स को धन्यवाद दिया है।
क्योंकि बिल गेट्स ने ट्वीट कर नरेंद्र मोदी को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के राष्ट्रीय शुभारंभ पर बधाई दी। बिल गेट्स ने बधाई देते हुए ट्वीट में लिखा "यह डिजिटल स्वास्थ्य ढांचा न्यायसंगत, सुलभ स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने और भारत के स्वास्थ्य लक्ष्यों पर प्रगति में तेजी लाने में मदद करेगा।"
बिल गेट्स के इसी ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा;
“धन्यवाद @BillGates आयुष्मान भारत के प्रति भावपूर्ण शब्दों के लिये।
स्वास्थ्य अवसंरचना को बेहतर बनाने के लिये प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की अपार संभावनायें मौजूद हैं और भारत इस दिशा में कड़ी मेहनत कर रहा है।”
