गोरखपुर हत्याकांड: राहुल गांघी ने ट्वीट कर कहा "न्याय लेकर रहेंगे- अधिकार है, एहसान नहीं!"

गोरखपुर में होटल चैकिंग के समय जब व्यापारी मनीष गुप्ता ने पुलिस की गालियों का विरोध किया तो उन्हे इतना बुरी तरह पीटा गया कि उनकी मौत हो गई। पत्नी रो-रोकर लगा रही न्याय के लिए गुहार। वही विपक्ष नेता राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए ट्वीट कर कहा "मीनाक्षी गुप्ता जी का दर्दनाक वीडियो देखकर बहुत दुख हुआ। मनीष गुप्ता जी के परिवार को मेरी शोक संवेदनाएँ। भाजपा सरकार के अन्याय के ख़िलाफ़ इस लड़ाई में मैं आपके साथ हूँ। न्याय लेकर रहेंगे- अधिकार है, एहसान नहीं!"

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने