ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी के ट्रेनों के ठहराव के लिए किये गए आंदोलन. News Hindi Bihar

ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी के ट्रेनों के ठहराव के लिए रेल यात्री संघर्ष समिति द्वारा किये गए आंदोलनों के पश्चात कई ट्रेनें आज ठाकुरगंज स्टेशनों पर ठहर रही है। ज्ञात हो कि इसी आंदोलन के क्रम में रेलवे GM का रेल यात्री संघर्ष समिति के सदस्यों द्वारा अपने मांगो के समर्थन में शांतिपूर्ण घेराव किया गया था जिसमे रेलवे प्रशासन द्वारा 8 आंदोलनकारियों पर मुकदमा कर दिया गया था। जिसे आज माननीय न्यायालय ने सभी आंदोलनकारियों को बाइज्जत बड़ी कर दिया। सभी आंदोलनकारियो का नाम 1.सिकंदर पटेल 2.बछराज नखत 3.अनिल महाराज 4.अरुण सिंह 5.विवेक साहा 6.अतुल सिंह 7.सुभाष यादव 8.धर्मेन्द्र दास। रेल यात्री संघर्ष समिति के संयोजक श्री सिकंदर पटेल ने इसे ठाकुरगंज की जनता की जीत बताया।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने