चुनाव के लिए अंतिम दिन कुल 244 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया


दिघलबैंक
प्रखंड में छठे चरण में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के आखरी दिन सोमवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गया। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने प्रखंड मुख्यालय में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। जिसको लेकर दिनभर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सभी नामांकन काउंटर में प्रत्याशियों और परिसर के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी रही। इस दौरान प्रत्याशियों को मुख्य द्वार से नामांकन काउंटर तक आने में घंटों मशक्कत करना पड़ा। सोमवार को विभिन्न पंचायतों के विभिन्न पदों के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे थे। अंतिम दिन कुल 244 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

निवार्चन पदाधिकारी ने बताया कि इस तरह अंतिम दिन तक कुल नामांकन इस प्रकार है:

मुखिया 109 (महिला 52, पुरुष 57) 

पंचायत समिति 145 (महिला 74, पुरुष 71)

ग्राम पंचायत सदस्य 1072 (महिला 559, पुरुष 513) 

ग्राम कचहरी सरपंच 109 (महिला 40, पुरुष 70)

ग्राम कचहरी पंच 570 (महिला 314, पुरुष 256)

सभी पदों के लिए कुल नामांकन 2005 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने