दिघलबैंक: प्रखंड के सभी विद्यालय में आज धूमधाम से गांधी जयंती मनाई गई। इस मौके पर आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगुरा सहित सभी विद्यालय में स्कूली बच्चों एवं टीचरों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि अर्पित किया। वही इस मौके पर आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्कूली बच्चों ने नाट्य रूपांतरण कर गांधी जी के जीवनी पर प्रकाश डाला।
