दिघलबैंक: प्रखंड क्षेत्र में महा कैंप में टीकाकरण हुआ शुरू, प्रखण्ड के सभी पंचायतों में मेगा केंप आयोजित कर टीकाकरण किया जा रहा है। जो लोग अभी तक टीका नही लगाए हैं। वे अपने नजदीकी कैम्प में जा कर टिका लगवा ले।
सरकार ने दिया निर्देश: टीका नहीं लगाने पर सरकारी सुविधा नहीं मिलेगी।
बिहार सरकार ने दोनो टीका को अनिवार्य कर दिया है। जिसके लगाए बगैर सरकारी सुविधाओं से वंचित रह सकते हैं। इसलिए आज टीका जरूर लगाएं। साथ ही जिसका सेकंड डोज का समय हो गया है वैसे लोग भी टीकाकरण करा लें, क्योंकि दोनों टीका अनिवार्य है, तब ही फाइनल सर्टिफिकेट मिलेगा। इसलिए आज ही टीकाकरण कर फाइनल सर्टिफिकेट प्राप्त करें, आपको बता दें कि प्रखंड के सभी टीकाकरण केंप में टीकाकरण शुरू हो गया है।
