Acctress Swara Bhasker ने ट्विटर पर आपत्तिजनक' टिप्पणियों पर पुलिस ने शिकायत दर्ज की

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर अपने एक पुराने फिल्म दृश्य पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर दिल्ली के वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

दिल्ली पुलिस ने आईटी एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही ट्विटर से जवाब मांगेगी कि 'आपत्तिजनक' ट्वीट पोस्ट करने के लिए किन खातों का इस्तेमाल किया गया।

स्वरा भास्कर ने निल बटे सन्नाटा और वीरे दी वेडिंग जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वह कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर मुखर होने के लिए भी जानी जाती हैं।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने