बहादुरगंज (किशनगंज):- शारदीय नवरात्र के दौरान माँ दुर्गा के 09 रूपो की पूजा अर्चना की जाती हैं। नवरात्र के दूसरे दिन माँ के द्वितीय स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुई। बहादुरगंज बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पूजा समिति गुदरी बाजार, माँ अम्बे सार्वजनिक पूजा समिति शिवपूरी व चैत्र नवरात्र पूजा समिति सुभाष नगर के द्वारा मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई है। पूजा समितियों द्वारा भव्य पूजा पंडाल बनाने को लेकर बंगाल के कारिगरों को बुलाया गया है। बहुत से लोग अपने अपने घरों में कलश स्थापित कर पूरे भक्तिभाव से माँ की पूजा अर्चना करते हैं।