दिघलबैंक प्रखंड में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के तीसरे दिन गुरुवार को बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने प्रखंड मुख्यालय में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। जिसको लेकर दिनभर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सभी नामांकन काउंटर में प्रत्याशियों और परिसर के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी रही। प्रखंड निवार्चन कार्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को कुल 478 लोगों ने नामांकन किया। जिनमें मुखिया पद के लिए 32 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सरपंच पद के लिए 27 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पंचायत समिति पद के लिए 48 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 245 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि ग्राम कचहरी पंच पद के लिए 126 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।