किशनगंज:- निवर्तमान उप विकास आयुक्त मनन राम का विदाई समारोह और नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता का देर रात स्वागत समारोह सर्किट हाऊस में हुआ आयोजित। जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने दिया फेयरवेल, मौके पर डीएम , एसपी समेत कई पदाधिकारियों ने विचार प्रकट कर अनुभव साझा किए।डीआरडीए और विकास योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निवर्तमान डीडीसी मनन राम को बधाई देते हुए नए डीडीसी स्पर्श गुप्ता से नई ऊंचाई पर ले जाने की उम्मीद के साथ शुभकामनाओं से जिला में स्वागत हुआ।
